मुम्बई। सुशांत सिंह राजपूत केस (SSR Case) में एक्टर के निधन के 1.5 महीने के बाद भी नई खबर सामने आ रही है । हर किसी की निगाहें इस मामले में टिकी है। इसके चलते पटना से लेकर फिल्म इंडस्ट्री मुंबई तक हड़कंप मच गया है।दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने 6 फिल्मी हस्तियों और सुशांत सिंह राजपूत (SSR) की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया हैं।
हालांकि उन्होंने शिकायत में रिया पर खाते से 1 साल में 50 करोड़ रुपए निकालने का भी आरोप लगाया। एक्टर के परिवार वालों ने शक जताया कि रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार वालों ने सुशांत को धोखा दिया है। उनके पैसे हड़प कर उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और यही नही इसके अतिरिक्त परिवार से सुशांत को पूरी तरह से काट दिया।
रिया से मिलने पहले फिट थे सुशांत सिंह
केके सिंह का कहना है कि सुशांत रिया से मिलने से पहले मानसिक रूप से फिट थे लेकिन रिया के संपर्क में आने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो गए। रिया ने सुशांत को अपना मोबाइल नंबर बदलने के लिए भी विवश कर दिया था ताकि वह अपने करीबी लोगों से बात न कर पाए। सुशांत सिंह राजपूत फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर केरल में ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था इसके लिए उनके दोस्त महेश उनके साथ क़ुर्ग जाने के लिए तैयार थे। लेकिन इसके लिए भी रिया बहुत गुस्सा हुई और उसने सुशांत सुशांत सिंह राजपूत (SSR) को कही नही जाने के लिए कहा और धमकी दी कि अगर वह चले गए तो वह मिडिया को सुशांत की मेडिकल रिपोर्ट देकर सुशांत को पागल करार करवा देगी।
केेके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ आईपीसी की धारा 420/306/406/341/342/380 के तहत केस दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक केके की शिकायत के बाद पटना पुलिस मुंबई पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पटना पुलिस रिया चक्रवर्ती को ट्रांजिट रिमांड पर ले सकती हैं। केके सिंह ने बताया कि उन्हें मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं है इसलिए उन्होंने पटना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा कर कार्रवाई करने के लिए कहा। सुशांत सिंह के परिवार वालों का कहना है कि ये हत्या ही हुई है । सुशांत कभी सुसाइड नही कर सकता इस पर हमें पूरा भरोसा है। जिस परिस्थिति में जिसने भी किया हो उसे सजा मिलनी चाहिए।