उत्तरप्रदेश मौसम: यूपी के इस जिले में 9 मार्च की रात से बदलेगा मौसम, तेज सर्द हवाओं का अलर्ट
UP Weather Report: उत्तरप्रदेश के कन्नौज जिले में 9 मार्च की रात से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए, 9 मार्च की रात से कन्नौज जिले के लिए सर्द हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

UP Breaking News, Weather Report: उत्तरप्रदेश में मौसम विभाग ने 9 मार्च की रात से मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, नया पश्चिमी विक्षोप के सक्रिय होने के बाद पश्चिमी हिमालय के क्षेत्र में बारिश के साथ जमकर बर्फबारी होगी जिसका असर यूपी के मैदानी भागों में साफ तौर पर देखने को मिलेगा।
CSA कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे के अनुसार, अगले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी। 9 मार्च की आधी रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। यूपी के कानपुर जिले में उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।
तकरीबन 7 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से हवाएं चल सकती है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भारी वृद्धि देखने को मिलेगी। कन्नौज जिले में शनिवार 15 मार्च को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, होली वाले दिन भीषण गर्मी की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज जनपद में आज रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली सर्द हवाएं मौसम को खासा प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
जानिए कैसा रहेगा कन्नौज में 8 मार्च का मौसम
8 मार्च शनिवार को कन्नौज जिलेभर में आसमान साफ रहेगा। धूप निकलने की संभावना जताई गई है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को जरूर प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहने का अंदेशा जताया है। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक और न्यूनतम 12 डिग्री तक रहने की संभावना है।
9 से 15 मार्च के बीच बदलेगा मौसम
मौसम विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार 9 मार्च रविवार का तापमान न्यूनतम 14 से अधिकतम 32 डिग्री के बीच रहेगा। इसी तरह सोमवार 10 मार्च को न्यूनतम 15 डिग्री से अधिकतम 33 डिग्री के बीच, साथ ही मंगलवार 11 मार्च को 18 से 34 डिग्री के बीच, बुधवार 12 मार्च को 18 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
वहीं 13 मार्च गुरुवार को 19 से 36 डिग्री के बीच, शुक्रवार 14 मार्च को 19 से 36 डिग्री के बीच तापमान रहेगा। 15 मार्च शनिवार को 20 से 36 डिग्री के बीच तापमान रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।